Loading Now
×

गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग में रवि शर्मा के नाबाद अर्धशतक से गोपालगंज क्रिकेट क्लब विजयी

गोपालगंज : गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में गोपालगंज क्रिकेट क्लब ने थावे क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से पराजित किया। और इस जिला क्रिकेट लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की। मैन ऑफ़ द मैच रवि शर्मा रहे जिन्हे जिला क्रिकेट संघ के सचिव साकेत गिरी द्वारा पुरुष्कृत किया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए थावे सीसी की टीम 24 ओवर में 101 रन बनाकर ढेर हो गई जिसमे मेहंदी हसन ने 43 रन ,रितिक ने 23 रन बनाये। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज सीसी की टीम लक्ष्य को सिर्फ 1 विकेट खोकर 13 ओवर में हसिक कर लिया। जिसमे टीम के लिए रवि शर्मा ने नाबाद 55 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली।कल का मुकाबला मीरगंज क्रिकेट क्लब और थावे क्रिकेट क्लब के बीच सुबह के 9 :30 बजे से खेला जायगा।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment