Loading Now
×

किशनगंज जिला ए डिवीज़न लीग में आरटीसीसी विजयी

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2022-23 ए डिविजन का आज दसवां मैच आरटीसीसी बनाम रुईधासा लायंस के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें रुईधासा लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाए जिसमें ओवेश ने 37 रन एवं महबूब ने 24 रनों का योगदान दिया वहीं आटीसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुरोजित दास ने 4 विकेट एवं विक्रम श्रीवास्तव ने दो विकेट हासिल किया।

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरटीसीसी ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें विक्रम श्रीवास्तव ने नाबाद 38 रन एंव सोरव दास ने29 रनो का योगदान दिया । कोई रुईधासा लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुप ने 2 विकेट एवं फैज ने दो विकेट हासिल किए। 2 विकेट एंव 38 रन बनाने वाले विक्रम श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से दिए जा रहे मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव परवेज आलम गुड्डू ने मैन ऑफ द मैच को मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे राज कुमार डोगरा एवं नवजेश स्कोरर थे माशूक, संयोजक थे गणेश साह।
विर रंजन – संयुक्त सचिव जिला क्रिकेट संघ किशनगंज ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment