Loading Now
×

गढ़पुरा क्रिकेट क्लब बना बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग चैंपियन

बेगूसराय : जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर बेगूसराय जिला क्रिकेट अंडर 19 लीग का फाइनल मुक़ाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रिंस ने 31 वही देवराज ने 54 रन बनाए जिसकी मदद से बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में 164 रन बनाने में सफल रही गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से अभिराज ने 4 व कृष्णा ने 3 विकेट अपने नाम किये।

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की टीम ने कृष्णा के 75 व कोविद के 47 रन कि बदौलत 32.2 ओवर मै 165 रन बना कर 5 विकेट से मैच जीत लिया और चैंपियन बनी।

टूर्नामेंट में बेस्ट :-

मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट – अभिराज दत्त
बेस्ट बल्लेबाज  :- आदित्य – 371 रन 8 मैच
बेस्ट बॉलर :- अभिराज – 17 विकेट 8 मैच
बेस्ट फील्डर – हर्ष
बेस्ट विकेट कीपर — संदीप

मैन ऑफ़ द मैच कृष्णा को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राज नयन जी द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क कन्हैया वीरेश रणवीर जी आदि उपस्थित रहे।अंपायर – राज मालिक और ऋषि स्कोरर – रामकुमार।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment