Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में मकबूल के पंजे से मिल्लत क्रिकेट क्लब विजयी

सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच मिल्लत क्रिकेट क्लब एवं इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें मिल्लत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

जिसमे मिल्लत क्रिकेट क्लब ने 26.2 ओवर में आरव कुमार के 36 रन (56 बॉल),अभिजीत कुमार के 12 रन (22 बॉल),आशीष मिश्रा के 13 रन (14 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 116 रन बनाया।इलेवन ब्रदर्स की ओर से सुधांश ने 4.2 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट, बादल ने 6 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट,अंकित ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट,बबलू ने 6 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

जिसके जवाब में इलेवन ब्रदर्स ने 21.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मासूम मोदी के 25 रन (37 बॉल),बबलू के 7 रन (7 बॉल),बादल के 7 रन (13 बॉल) की सहायता से 66 रन ही बना सकी।इस प्रकार मिल्लत क्रिकेट क्लब ने इलेवन ब्रदर्स की टीम को 50 रनों से पराजित किया।मिल्लत क्रिकेट क्लब की ओर से मकबूल ने 5.4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट, मिमतुल ने 6 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट,अभिजीत ने 4 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया आज के मैच के अंपायर नीतीश एवं सोनू तथा स्कोरर साहिल एवं मुन्ना थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिता कुमारी, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा विश्वनाथ कुमार,नसीम आलम,सुनील कुमार गुप्ता,सुमन कुमार झा,सुमित कुमार विश्वास,राजू जी,संजीत सिंह इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में सत्यम कुमार,हिमांशु,सचिन,प्रिंस,बबलू,साहिल इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Post Comment