Loading Now
×

पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट लीग में फिरोज एंड फ्रेंड की टीम जीती

पश्चिम चंपारण : जिला क्रिकेट लिग मैं आज का मैच फिरोज एंड फ्रेंड एवं रेनबो क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया आज फिरोज एंड फ्रेंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए प्रभात ने 54 रन एवं गुड्डू ने 42 रनों का योगदान दिया इन दोनों के सहारे टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफलता पाई रेनबो की ओर से रिकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर पांच विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी रेनबो की टीम ने अजहर के जबरदस्त बल्लेबाजी के सहारे शानदार शुरुआत की अजहर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मात्र 37 दिनों में 72 रनों की पारी खेली लेकिन अजहर के आउट होते हैं रेनबो की टीम धीरे-धीरे हार की तरफ बढ़ने लगी फिरोज एंड फ्रेंडकी ओर दिनेश ने 4 विकेट और अभिनंदन ने तीन विकेट लिए और अपनी टीम को 4 रनों से जीत दिला दी दिनेश को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया

Post Comment