इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी बना वीर कुंवर सिंह एकेडमिक क्रिकेट सीरीज का चैंपियन
पटना : राजधानी के खेमनीचक इस्तिथ कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम में वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी और इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी रांची के बीच तीन मैचों की वीर कुंवर सिंह एकेडमिक क्रिकेट सीरीज खेला गया। जिसमे पहले मुकाबले में वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी में जीत दर्ज कर बढ़त बनाया था लेकिन इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी की लगातार दो जीत ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया।

आज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने 29.3 ओवर में 125 रन बनाकर ढेर हो गई जिसमे आशीष ने सबसे अधिक 37 रन बनाया।गेंदबाजी में इनफिनिट के आदित्य ने पांच विकेट झटके। जबाब में उतरी इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी की टीम 27 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया जिसमे कुमार दीपांश ने शानदार नाबाद अर्धशतक 75 रन बनाया। गेंदबाजी में वीकेएस के सक्षम को दो विकेट मिला।



Post Comment