Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट लीग में डीसीए ने डीसीसी को 18 रनों से हराया

सीतामढ़ी : आज मां जानकी स्टेडियम डुमरा में डीसीए और डीसीसी के बीच प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला गया ।इस मैच का उद्घाटन करने के लिए सीईओ श्याम किशोर प्रसाद मौजूद थे ।

वही आज सुबह डीसी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 214 रन ही बना सकी। जिसमे डीसीए के तरफ से सुजीत ने 68,अंकेश ने 42 और अरविंद ने 29 रनों का योगदान दिया ।

वहीं जवाब में उतरी डीसीसी की टीम सभी विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी ।जिसमे डीसीसी की ओर से विपुल कृष्णा ने 84,राजेश झा ने 30 और रमा शंकर ने 29 रनों का योगदान दिया । वही इस मैच को डीसीए ने 17 रनों से जीत लिया।

और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनिकेत कुमार को दिया गया जिसमे अनिकेत ने 28 रन तथा महत्वपूर्ण 2 विकेट चटकाए। मैच के कन्वेनर विवेक मिश्रा वी मौजूद थे ।

Post Comment