Loading Now
×

भगवान दत्त मेमोरियल U16 बेगुसराय ज़िला लीग में जयंत का शतक गढ़पुरा सीसी जीता।

बेगुसराय :  क्रिकेट एशोसिएशन के द्वारा आयोजित स्व० भगवान दत्त U16 मेमोरियल लीग का सातवाँ मुक़ाबला प्ले क्रिकेट एकेडमी और गढ़पुरा सी॰सी॰ के बीच खेला गया।

गढ़पुरा सी॰सी॰ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में हरड़िया प्ले सी॰सी॰ को 222 रनो का विशाल लक्ष्य दिया। गढ़पुरा के जयंत ने 5 छक्के और 18 चौके की मदद से 69 गेंदो में शानदार 114 रनो की धुआँधार पारी खेला बाँकी कोई और बल्लेबाज़ कुछ खाश नही कर पाए। हर्ष कुमार ने 23 और हर्ष वर्मा ने 20 रन बनाए।हालाँकि शुरुआत में गढ़पुरा के मात्र 3 रनो पर 2 विकेट गिर चुका था परन्तु जयंत ने एक ओर छोर को सम्भाले रखा और ठोके 114 रन ठोके। प्ले हरड़िया के गेंदबाज़ अरमान राज ने 3, अश्वनी राज, अभिषेक और सौरभ ने 2-2 विकेट झटके।

ज़बाब में उतरी प्ले 15वें ओवर में 75 रनो पर ढेर हो गई। गढ़पुरा के हर्ष कुमार ने 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके तथा करण और प्रियांशु दत्त ने 2-2 विकेट झटका। हर्ष कुमार को मेन ऑफ़ दि मैच दिया गया जिन्होंने गेंदबाज़ी में 5 विकेट झटके एवं बल्लेबाज़ी में 23 रन बनाए।

मैच में उपस्थिति बेगुसराय ज़िला क्रिकेट एशोसिएशन के जवाइंट सेक्रेटेरी रूपेश कुमार गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के सचिव महेश दत्त, दैनिक जागरण के पत्रकार अरुण झा एवं ओमकार जी ने मानस को संयुक्त रूप से मेन ऑफ़ दि मैच का ट्राफ़ी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment