Loading Now
×

पूर्णिया जिला सीनियर क्रिकेट लीग में ओ सीसी ने पी.एस.के सीसी को 2 विकेट से हराया

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए मैदान पर चल रहे 43 वा पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का नौवां मैच आज पी एस के सी सी बनाम ओ सी सी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पी एस के सी सी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

35 ओवर के इस मैच में पी एस के सी सी ने 28.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 112 रन बनाए। पी एस के सी सी की तरफ से अर्णव जयसवाल ने 52 गेंद खेलकर 5 चौके की मदद से 38 रन और राहुल सिंह ने 36 गेंद खेलकर 3 चौके की मदद से 18 रन बनाया जबकि ओ सी सी की तरफ से सौरभ,अनमोल सिन्हा और शिवम कुमार ने 2_2 विकेट झटके।

ओ सी सी की टीम ने 29.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और मैच 2 विकेट से जीत लिया।ओ सी सी की तरफ से अनमोल सिन्हा ने 25 गेंद खेलकर 3 चौके 1 छक्के की मदद से 25 रन और पंकज ने 48 गेंद खेलकर 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए जबकि पी एस के सी सी की तरफ से संतोष वीर ने 3 और मंतोष एवम् अनीत ने 2_2 विकेट झटके। ओ सी सी के अनमोल सिन्हा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में सुधांशु शेखर प्रसाद”पिंटु”और राघव ठाकुर थे जबकि स्कोरर विकल्प झा थे।

इस मौके पर पी डी सी ए के अध्यक्ष मो शमी अहमद,सचिव जयंत कुमार”गौतम”,लीग कमिटी के शशांक शेखर”गुड्डू”, मो असीम,शरजील असर,अब्बू आलम,शिव शंकर चटर्जी,मंजर मोहसिन, मो इरशाद, अभिषेक ठाकुर,दिग्विजय सिंह, शहादत हुसैन,अवीनिश,मंटू दा और मिडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा सहित कई पदाधिकारी,वरिष्ठ खिलाड़ी और सैंकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment