Loading Now
×

मधुबनी जिले के हेमन ट्रॉफी टीम का चयन प्रक्रिया संपन्न,25 खिलाड़ियों की लिस्ट होगी जारी

मधुबनी: जिला क्रिकेट संचालन समिति के द्वारा आयोजित दो दिवसीय हेमन ट्रॉफी चयन प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। इसमें जिला लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किये हुए 40 खिलाड़ियों को बुलाया गया था। चयनकर्ता के रूप में पूर्व खिलाड़ी धीरेंद्र कुमार ठाकुर “धीरू” और मो मोफिल मौजूद रहे। उनके द्वारा जल्द ही बिहार क्रिकेट संघ द्वारा मांगे गये 25 खिलाड़ियों की सूची प्रकाशित कर दी जायेगी।ये जानकारी मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के संयोजक काली चरण ने दी।

Post Comment