Loading Now
×

बेगूसराय जिला सीनियर क्रिकेट लीग में आदित्य का धमाकेदार शतक(173 रन)

  • बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने मालीपुर क्रिकेट क्लब को 215 रन से हराया

बेगूसराय : जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर bdca सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और मालीपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बेगूसराय क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

बेगूसराय क्रिकेट क्लब की तरफ आदित्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 109 बॉल पर 173 रन बनाये वही सत्येंद्र ने 46 जबकि युवराज ने 42 रन का योगदान दिया जिसकी बदौलत बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर मै 6 विकेट पर 337 रन बनाने मै सफल रही।मालीपुर क्रिकेट क्लब की ओर से मनीष 2 विकेट अपने नाम किये।

जबाब मै लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालीपुर क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से ऋषि मेहता ने सर्वाधिक 70 रन बनाये जिसकी बदौलत बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने 28.5 ओवर मै 122 रन पर ही सिमट गयी।बेगूसराय क्रिकेत क्लब की ओर से सुमित ने 2 विकेट व अजिक्या ने 3 विकेट लिये

मैन ऑफ़ द मैच आदित्य को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन जी के द्वारा दिया गया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क कन्हैया वीरेश रणवीर जी दानिस आलम आदि उपस्थित रहे।अंपायर – अनिकेत मोरिया और चैंपियन स्कोरर – रितिक।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment