Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर -16 भगवान दत्त क्रिकेट लीग में बीजीसीसी विजयी

बेगूसराय : बेगुसराय क्रिकेट एशोसिएशन के द्वारा आयोजित स्व० भगवान दत्त U16 मेमोरियल लीग का ग्यारहवाँ मुक़ाबला बेगुसराय ग्रामीण सी॰सी॰ और साहेब पूर कमाल सी॰सी॰ के बीच खेला गया। साहेब पूर कमाल सी॰सी॰ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में बेगुसराय ग्रामीण सी॰सी॰ को 139 रनो का लक्ष्य दिया।

साहेब पूर कमाल के निखिल भारद्वाज ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 24 गेंदो में 5 छक्के एवं 6 चौके की मदद से 58 रनो का शानदार अर्धशतकीय पारी खेला। अभिनव कुमार ने 14 गेंदों में 30 रनो की धमाकेदार पारी खेला। बीएचसीसी के ऑल राउंडर निखिल ने 3 और रौशन एवं अभिनव ने 2-2 विकेट लिए।

ज़बाब में उतरी बीजीसीसी की टीम ने 8वें ओवर में ही मुक़ाबला अपने नाम कर लिया। निखिल भारद्वाज को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ दि मैच दिया गया मैच में उपस्थिति बेगुसराय ज़िला क्रिकेट एशोसिएशन के जवाइंट सेक्रेटेरी रूपेश कुमार गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के सचिव महेश दत्त जी ने निखिल को संयुक्त रूप से मेन ऑफ़ दि मैच का ट्राफ़ी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment