Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी 79 रनों से जीता।

अररिया:जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का बारहवें मैच एम एस सी सी लेजेंड और फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 5 विकेट खो कर 235 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया।फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी के बल्लेबाज सम्राट ने 80 रन आदित्य ने 72 रन और यश ने 32 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एम एस सी सी लेजेंड के गेंदबाज गुड्डू ने 3 अंकुर और दिव्य ने 1-1 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एम एस सी सी लेजेंड के बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया परन्तु अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और 25 ओवर में सभी विकेट खो कर 156 रन ही बना पाई। एम एस सी सी लेजेंड के बल्लेबाज दिव्य प्रकाश ने 75 और निशांत ने 13 रन बनाए। फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नवनीत ने 4, उत्तम ने 2 और अभिषेक झा ने 2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अशोक मिश्रा और अनामी शंकर थे स्कोरिंग अमन राज ने किया इस अवसर पर सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, अमीत सेनगुप्ता,सत्येंन शरण,मनीष मन्नू,तनवीर आलम,करणवीर,अश्विनी कुमार और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment