Loading Now
×

रमाकांत अचरेकर कप इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्पल क्रिकेट एकेडमी विजयी

पटना : राजधानी पटना के कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम खेमनीचक स्तिथ मैदान पर टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के द्वारा वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में रमाकांत अचरेकर कप इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मुक़ाबला बिहार सेंटर स्कूल बनाम उत्पल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

उत्पल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उत्पल क्रिकेट एकेडमी ने अपना 9 विकेट खोकर 40 ओवर में 266 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार सेंटर स्कूल की टीम 37 ओवर में मात्र 213 रन पर ही सिमट गई । और इसी तरह यह मैच को उत्पल क्रिकेट एकेडमी ने 53 रनों से जीत लिया ।

संक्षिप्त स्कोर :

उत्पल क्रिकेट एकेडमी 266/9(40ओवर)प्रतीक वत्स : 83 (89 बॉल), शुभम : 43( 34 बॉल), : ऋषभ श्रीवास्तव :31 (32 बॉल)अंकित पटेल: 4/36, : राज शेखर : 1/53, सक्ष्म राज : 1/38,

बिहार सेंटर स्कूल : 213/10(34ओवर)ऋतिक रोशन: 48 (39 बॉल), अंकित पटेल : 33(26बॉल), राज शेखर :30(30 बॉल)अनीश :1/25, आयुष पटेल :2/45, शुभम कुमार :2/7

इस मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच उत्पल क्रिकेट एकेडमी के प्रतीक वत्स को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दिया गया।

16/2/23 का मुक़ाबला बिहार सेन्ट्रल स्कूल बनाम वाइसीसी स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेल जायेगा।

Previous post

कार्य पर रोक लगने और जाँच में दोषी पाने के डर से बीसीए अध्यक्ष ने अपना आपा खोया दिया :अमित कुमार( बीसीए सचिव)

Next post

बेगूसराय हेमन ट्रॉफी टीम के लिए ट्रायल मैच कल से,खिलाड़ियों की चयनित लिस्ट जारी

Post Comment