Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में एकतरफा मुकाबले में इंडस स्पोर्टिंग क्लब 9 विकेट से जीता।

अररिया :  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का 18 वां मैच फारबिसगंज क्रिकेट एकडमी ब्लू और इंडस स्पोर्टिंग क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया।

आज का मैच 30-30 ओवरों का खेला गया, इस मैच में टॉस फारबिसगंज क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फारबिसगंज के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया।फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सागर ने 27 रन की पारी खेली पृथ्वी ने 22 और परनव ने 17 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। इंडस् के गेंदबाज श्रवण और पंकज ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी इंडस् स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाजों ने 15 ओवर में 1 विकेट खो कर 136 रन बना कर आसानी से अपनी टीम को जीत दिला दी। इंडस् के बल्लेबाज उज्ज्वल ने नाबाद 49 रन,अभिषेक ने नाबाद 47 रन और गौरव ने 27 रन का योगदान दिया। फारबिसगंज के गेंदबाज अमित ने 1 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अनिकेत गोपाल और जयप्रकाश गुप्ता थे स्कोरिंग राकेश ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण शशांक अश्विनी कुमार ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment