रमाकांत आचरेकर कप में शांतनु चंद्रा के हरफनमौला खेल से बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी विजय
पटना : राजधानी पटना के कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम खेमनीचक स्तिथ मैदान पर टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के द्वारा वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में रमाकांत अचरेकर कप इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवा मुक़ाबला प्रिसिपल क्रिकेट क्लब नवादा बनाम बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
प्रिसिपल क्रिकेट क्लब नवादा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए प्रिसिपल क्रिकेट क्लब नवादा ने अपना 10 विकेट खोकर 28 ओवर में 128 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बना लिया । और इसी तरह यह मैच को बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 2 विकेट से जीत लिया ।
संक्षिप्त स्कोर :
प्रिसिपल क्रिकेट क्लब नवादा 128/10(28ओवर)
सुभम सिंह : 20 (21 बॉल), शुभम राजवंशी: 23(37बॉल), तेजस सिंह : 18(24 बॉल)
शांतानु चंद्रा : 3/10, : आयुष कुमार : 2/10, अकमल राजा :1/15
बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 129/8(24ओवर)
रानू: 54(51 बॉल), शांतनु चंद्रा : 23(24बॉल), रोहित : 18(18 बॉल)
एम वर्मा :4/42 , सौरव रंजन : 3/31, राहुल चौहान: 1/13
इस मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी के शांतनु चंद्रा को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दिया गया।



Post Comment