बिहार इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में सीतामढ़ी 5 विकेट से जीता
पटना : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में दरभंगा में सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच मैच खेला गया । सीतामढ़ी की ओर से मुकेश शर्मा ने गेंद और बल्ले से अपना जलवा दिखाया और बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी टीम को शिवहर पर पांच विकेट से जीत दिला दी।
दरभंगा के विश्वविद्यालय स्टेडियम में चल रहे मिथिलांचल जोन के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मुकाबले में सीतामढ़ी ने टॉस जीता और शिवहर को पहले बैटिंग का न्योता दिया। शिवहर ने 33.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाये। शिवहर की ओर से आकाश कुमार सिंह ने 35,साहिल ने 20, संजय ने 23, मनीष ने 29सीतामढ़ी की ओर से रोहित, मुकेश और अंकेश ने दो-दो जबकि बिपुल, प्रफुल्ल और माधव ने 1-1 विकेट चटकाये।
वही सीतामढ़ी ने 25.2 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया । जिसमे सीतामढ़ी की ओर से प्रफुल्ल कुमार ने 25, मृत्युंजय 12, मुकेश नाबाद 51 और कुणाल ने 26 रनो का योगदान दिया ।



Post Comment