Loading Now
×

अररिया :अभिषेक के सतक के बदोलत एकतरफा मुकाबले में इंडस स्पोर्टिंग क्लब 146 रनो से जीता।

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का 22 वां मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब और नरपतगंज के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 20-20 ओवरों के इस मैच में टॉस इंडस स्पोर्टिंग क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इंडस स्पोर्टिंग क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट खो कर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंडस स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाज अभिषेक ने ताबड़तोड़ 62 गेंद में 106 रन की पारी खेली गौरव ने 44 रन और पंकज ने 22 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।नरपतगंज के गेंदबाज ध्रुव और ओम ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 15.5 ओवर में 77 रन पर सभी विकेट गँवा दिये और मैच हार गय। नरपतगंज के बल्लेबाज ध्रुव बिराजी ने 38 रन गौरव ने 10 रन बनाए।इंडस के गेंदबाज अंकित ने 4 और कैफ ने 3 विकेट और शानु ने 2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर जयप्रकाश गुप्ताऔर ज़ैद अहमद थे स्कोरिंग फैज़ल ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल,अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण रवि शंकर दास मृत्युंजय झा ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment