Loading Now
×

जंदाहा क्रिकेट एकेडमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

वैशाली :  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में एनएन कॉलेज सिंघाड़ा मै खेले गए राजीव प्रताप स्मृति वैशाली जिला जूनियर डिवीजन लीग के पहले सेमीफाइनल में जंदाहा क्रिकेट एकेडमी ने डिफेंस क्रिकेट एकेडमी को 15 रन से हराया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जंदाहा क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज अमजद जावेद और अमन खाता खोले बिना आउट हो गए । मायक्रम भी ताश के पत्तों की तरह बिखर गए , प्रशांत 2 रन और कुणाल कांत 3 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए । निचले क्रम के बल्लेबाज शिवम 27 रन और नीतीश 16 रन के बदौलत पूरी टीम 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । डिफेंस क्रिकेट क्लब के तरफ से लक्की 4 विकेट, जतिन 4 विकेट , कुंदन 1 विकेट , अभिषेक 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिफेंस क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज सुनील 9 रन आदित्य शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज अभय 36 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए । तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए ।

पूरी टीम 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जंदाहा क्रिकेट अकादमी के तरफ से राजू 2 विकेट , रितिक 3 विकेट , अमन 1 विकेट लिए , जंदाहा क्रिकेट एकेडमी के नितीश को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल एसडी क्लब और टीएमआईएस सराय के बीच एनएन कॉलेज सिंघाड़ा ग्राउंड में खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment