Loading Now
×

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में शुभम समदर्शी के अर्धशतक से रंजन इलेवन 5 विकेट से जीता

जहानाबाद :  जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में रंजन इलेवन ने जायका क्रिकेट क्लब को 5 विकटों से हराया ।सुबह टॉस जीतकर जायका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया , पहले बल्लेबाज़ी करते जायका क्रिकेट क्लब ने 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पे 205 रनो का स्कोर खड़ा किया.

जायका क्रिकेट क्लब के तरफ से रिशव श्रीवास्तव (67) और सौरव कुमार (63) ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और अपने अपने अर्धशतक जड़े।रंजन इलेवन के तरफ से जितिन कुमार यादव ने 3 और दिशांत मिश्रा ने 2 विकेट हासिल किया ।

206 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजन इलेवन ने शुभम समदर्शी (66) के बेहतरीन अर्धशतक के साथ जितिन कुमार के 37 और दीपू शर्मा के 35 के मदद से 30 ओवरों में लक्ष्य को 5 विकेटों के नुकसान पे हासिल कर लिया ।जायका क्रिकेट क्लब के तरफ से चित्रांश ने 2 विकेट हासिल किया।जितिन कुमार यादव को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जूनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रितेश रंजन ने मैन ऑफ द मैच दिया।

लीग का अगला मैच रंजन इलेवन और श्रीराम क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment