Loading Now
×

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में एमएमएस सीसी(रेड) विजयी

पूर्णिया : स्थानीय डीएसए में चल रहे 43 वा जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का 22 वा मैच एम एम एस सी सी (रेड) बनाम एस एन सी सी के बीच खेला गया।

एम एम एस सी सी (रेड) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए एम एम एस सी सी(रेड) की तरफ से करण कुमार ने 41 गेंद खेलकर 8 चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन और रूपेश कुमार ने 17 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 43 रन बनाए जबकि एस एन सी सी की तरफ से नीतीश ने 4.3 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट तथा निशांत और सुमित ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।

219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एस एन सी सी ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 214 रन ही बना पाई और एम एम सी सी(रेड) ने रोमांचक मैच 4 रन से जीत लिया।
एस एन सी सी की तरफ से वी जे बाबा ने आक्रमक पारी खेलते हुए 48 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 66 रन और सुमित कुमार ने 46 गेंद पर 5 चौके की मदद से 43 रन बनाए जबकि एम एम एस सी सी(रेड) की तरफ से समीर राज और निशांत राज ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। एस एन सी सी के नीतीश को 5 विकेट प्राप्त करने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में सुधांशु शेखर”पिंटू” और शिवाशिष चक्रवर्ती थे जबकि स्कोरर हमजा थे।
इस अवसर पर पीडीसीए के सचिव जयंत कुमार गौतम,लिग कमेटी के सरजील असर,दिग्विजय सिंह,अभिषेक ठाकुर,विजय भारतीऔर मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment