Loading Now
×

पटना कैपिटल्स ने विजेता ट्रॉफी जन औषधि केन्द्र को सौंपा

पटना : मुजफ्फरपुर में सम्पन्न हुए राज्यस्तरीय यूथ बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग में विजेता रहे पटना कैपिटल्स की टीम ने आज पटना कैपिटल्स के प्रायोजक जन औषधि केन्द्र आइजीआइएमएस,पटना के ऑनर पवन कुमार केजरीवाल को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव के समक्ष ट्रॉफी सौंपा।

जन औषधि केन्द्र आइजीआइएमएस के ऑनर पवन केजरीवाल ने बताया कि बहुत जल्द विजेता पटना कैपिटल्स टीम के सभी खिलाड़ियों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल भी उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment