Loading Now
×

स्ट्रेट ड्राइव ने पीडीसीए अध्यक्ष को किया गया सम्मनित

पटना : पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार परणवीर को गार्गी ग्रेड होटल में स्ट्रेट ड्राइव द्वारा सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय स्तर के अंपायरिंग व क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए दिया गया.

सम्मान पूर्व क्रिकेटर व संस्था के सीईओ देवजीत तालपात्रा व पटना के पहले रणजी प्लेयर अशोक कुमार तालपात्रा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया. बता दें कि बैंक से सेवानिवृत प्रवीण कुमार परणवीर पिछले कई सालो से पीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में जिला क्रिकेट को अपनी सेवा दे रहे हैं. पीडीसीए के सभी अधिकारियों ने मिले सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष को बधाई दी.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment