Loading Now
×

साफ्टबॉल खिलाड़ियों को जल्द उपलब्ध होगा ग्राउंड: रूपक कुमार

पटना : बिहार दिवस के मौके पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने वाले बिहार साफ्टबॉल संघ के संयुक्त सचिव रूपक कुमार और सहायक सचिव बिपिन कुमार ने शुक्रवार को एक शिष्टाचार मुलाकात बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी स्पोर्ट्स रवींद्रशंकरण व निदेशक सह सचिव पंकज राज से की.

रूपक के इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए डीजी स्पोटर्स रवींद्रशंकरण व निदेशक सह सचिव ने बधाई दी. वहीं सॉफ्टबॉल के आगामी लीग के लिए खिलाड़ियों के अभ्यास व लीग के सफल आयोजन हेतु ग्राउंड उपलब्ध कराने की मांग रखी. इनकी मांग पर निदेशक सह सचिव ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही खिलाड़ियों के प्रैक्टिस हेतु पाटलिपुत्रा ग्राउंड में व्यवस्था कराई जाएगी।

Previous post

बिहार बेसबॉल संघ की महासचिव मधु शर्मा ने बेसबॉल खिलाड़ियों के लिए ग्राउंड उपलब्ध कराने की मांग की

Next post

गोपालगंज के स्मार्ट मूव अकादमी में सीनियर नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज कल से

Post Comment