जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में रंजन इलेवन ने ऑल स्टार को 38 रनों से हराया
जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग (2022 – 2023 ) का विजेता बना रंजन इलेवन।
आज अंपायर के भूमिका में श्रीकांत शर्मा और शशि कुमार रहें साथ ही ऑनलाइन स्कोरर के रूप में आयुष और ऑफलाइन स्कोरर के भूमिका में शुभम कुमार मौजूद रहे ।
सुबह टॉस जीतकर रंजन इलेवन के कप्तान रिशव रंजन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया , पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रंजन इलेवन ने 35 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पे 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ।
रंजन इलेवन के तरफ से कप्तान रिशव रंजन ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नजारा पेश करते हुए नाबाद 97 रन बनाया , रिशव रंजन ने 63 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्के के मदद से 97 रन बनाया, रंजन इलेवन के तरफ से दिशांत मिश्रा ने 49, जितिन यादव ने 38 और सोनू यादव ने 20 रनो का योगदान दिया।
263 रनो का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार की पूरी टीम 31.5 ओवरों में 224 रन बना के ऑल आउट हो गई और मैच 38 रनो से हार गई ।ऑल स्टार के तरफ से गौतम भागवत ने 49 , रुद्र कुमार ने 47, हिमांशु शर्मा 43 और कुमार श्रेय ने 35 रनो का योगदान दिया।
रंजन इलेवन के तरफ से पंकज कुमार और आयुष नंदन ने 3,3 और शुभम ने 2 विकेट हासिल किया।रिशव रंजन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री कंचन कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया।



Post Comment