Loading Now
×

समस्तीपुर जिला अंडर -19 ओपन क्रिकेट ट्रायल 2 अप्रैल को

समस्तीपुर : अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए समस्तीपुर जिला के सभी बच्चों जिन का निवास स्थल समस्तीपुर है और जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड समस्तीपुर का है 19 साल से कम आयु वर्ग के सभी बच्चों का जिला समस्तीपुर क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर-19 टूर्नामेंट के लिए ओपन ट्रायल रखा गया है।

इसकी जानकारी देते हुई जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल कुमार ने दी है तथा उन्होंने बताया कि ” 2/4 / 2023 को सुबह 8:30 बजे से रेलवे मैदान समस्तीपुर अंडर-19 का ओपन ट्रायल रखा गया है ट्रायल के दिन ओरिजिनल आधार कार्ड एवं निवास स्थल कंप्यूटर राइट जन्म प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है नहीं लाने पर ट्रायल में पार्टिसिपेट नहीं करने दिया जाएगा।

Post Comment