सीएबी चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट का शानदार आगाज, एसएसआर क्रिकेट क्लब जीता
पटना। शुक्रवार (31 मार्च) को स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम परिसर स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर सीएबी चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने गुब्बारा उड़ा कर किया। उद्घाटन मुकाबले में एसएसआर क्रिकेट क्लब ने स्टार इलेवन को 6 विकेट से हराया।
टॉस एसएसआर क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए स्टार इलेवन ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन बनाये। जवाब में एसएसआर क्रिकेट क्लब ने 7.4 ओवर में चार विकेट पर 97 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आयुष (चार विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
स्टार इलेवन : 18.3 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट दीपक 23,बिट्टू 17, अभिषेक 13, अतिरिक्त 22, आयुष 4/9, आकाश 2/24, सुजल 2/20,निकेश 2/35
एसएसआर क्रिकेट क्लब : 7.4 ओवर में चार विकेट पर 97 रन, निकेश 35, पृथ्वी 18,निलेश 12, अतिरिक्त 25, बिट्टू 1/32, जितेश 1/19, सोनू 1/9, रन आउट-



Post Comment