Loading Now
×

डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप में मधुरमती सीसी व ब्लू फोकस विजयी

रिपोर्ट– के पी चौहान,

बाँका। स्थानीय आर एम के स्कूल के मैदान पर डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप सीजन – 3 के आज खेले गए क्वालीफाइंग राउंड के दो मुकाबले में मधुरमती क्रिकेट टीम ने जहाँ महादेव क्रिकेट क्लब को पराजित किया,वहीं ब्लू फोकस टीम ने इ एन एस क्रिकेट क्लब को पराजित कर अगले राउंड प्रवेश किया।

आज खेले गए प्रथम मैच में महादेव क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाया। जबाव में खेलने को उतरी मधुरमती क्रिकेट टीम 19•2ओवर में ही 159 रन बनाकर 3 विकेट से जीत दर्ज किया। मधुरमती टीम के बल्लेबाज अमित कुमार द्वारा 5 चौके और चार छकके की मदद से 40 गेंद पर बनाए 62 रन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

वहीं दुसरा मैच ब्लू फोकस क्रिकेट टीम और इ एन एस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इ एन एस टीम ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 13 ओवर में मात्र 71 रन बनाए और ब्लू फोकस की टीम 12•2 ओवर में 3विकेट पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिए। ब्लू फोकस के गेंदबाज सत्यप्रकाश द्वारा 3 ओवर में पाँच रन देकर 3 विकेट लिए पर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

मो सरफराज, राजेश सोरेन, रंजीत राय और चंदन कुमार ने आज बेहतरीन अंपायरिंग किए वहीं संतोष कुमार और समर कुमार ने स्कोरर रूप में अच्छा काम किया। इस अवसर शिवनारायण झा, संजय कुमार झा कन्हैया प्रसाद चौहान, अशोक मोदी, चंदन कुमार, राकेश सिंह, चंदन चौधरी, प्रदीप भगत, राजा पाण्डेय, नीरज कुमार, गौरव किशोर झा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कल से फाइनल राउंड का मैच खेला जाएगा। भागलपुर जिला वनाम माँ तारा बाँका के बीच मैच खेला जाएगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार मैच का उद्घाटन करेंगे।

 

?

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment