Loading Now
×

कल साउथ जोन से संबंधित जिला के खिलाड़ी लेंगे ट्रायल में हिस्सा : बीसीए सचिव

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार के आदेशानुसार आगामी 12 अप्रैल से आयोजित होने वाली अंतर जोनल सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर चल रही सिलेक्शन ट्रायल में कल 6 अप्रैल को साउथ जोन से संबंधित जिला गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास के खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने बताया कि राजधानी पटना के शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क में चल रही अंतर जोनल सिलेक्शन ट्रायल में कल के मुख्य अतिथि जदयू के सम्मानित नेता, खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व परबत्ता के माननीय विधायक डॉ . संजीव कुमार होंगे जो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाएंगे।

मैं बिहार के गरीब व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ठेकेदार गिरोह से मुक्त कर हर संभव उचित अवसर देने के लिए प्रयत्नशील हूं ताकि उनकी प्रतिभा को नई पंख दे पाऊं और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर ऊंची उड़ान भर सके और देश – प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर अपने सपने को साकार कर राज्य का गौरव बढ़ा सकें।

वहीं बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रातः 8:00 बजे से साउथ जोन से संबंधित सभी जिला के खिलाड़ी आवश्यक दस्तावेज के साथ ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट करेंगे। जिनका ट्रायल त्रिसदस्यीय चयन समिति की देखरेख में संपन्न होगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मुजफ्फरपुर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में अमन का तूफानी नाबाद शतक(147),संस्कृति सीसी जीता

Next post

बांका क्रिकेट : दुसरे क्वार्टरफाइनल में आज बी बी वॉरियर्स ने मधुरमति क्रिकेट क्लब को पराजित किया

Post Comment