Loading Now
×

रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : ओम इलेवन और जूनियर शुक्ला एफसी विजयी

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में ओम इलेवन एफसी और जूनियर शुक्ला एफसी ने जीत हासिल की।

स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) में पहला मैच ओम इलेवन एफसी बनाम गुलजारबाग एफसी के बीच खेला गया। पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर छूटा। दूसरा हाफ का खेल शुरू होते ही ओम इलेवन के विष्णु कुमार (49वें मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा। रेफरी अमरजीत कुमार द्वारा विष्णु कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मैच के रेफरी सुनील कुमार, विनोद प्रसाद, किशन कुमार, मिथिलेश कुमार थे।

दूसरा मैच पीवाईएफसी और जूनियर शुक्ला एफसी के बीच खेला गया। इस मैच में पहला हाफ सूखा रहा। दूसरे हाफ जूनियर शुक्ला एफसी के रवि (51वें मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी। रवि को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष श्याम बाबू राय ने प्रदान किया। पीवाईएफसी के निशांत राज और अभय राज को रेफरी मिथिलेश कुमार ने पीला कार्ड दिखाया।

पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को कोई मुकाबला नहीं खेला जायेगा। 8 अप्रैल को घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुकाबले होंगे।

8 अप्रैल का शेड्यूल
स्टडी एंड स्पोट्र्स एफी बनाम जूनियर न्यू यारपुर एफसी (दोपहर 1 बजे से)
पटना एकेडमी बनाम ओम इलेवन एफसी (दोपहर 3 बजे से)

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment