Loading Now
×

SSR T20 क्रिकेट Championship लीग में क्रिकेट स्ट्राइकर राजीव नगर पटना जीता

पटना : सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडीयम बरका बगीचा स्थित SSR के मैदान पर आज SSR T20 क्रिकेट Championship लीग 2023 का एकईसवाँ मैच आज क्रिकेट स्ट्राइकर राजीव नगर पटना और स्टार इलेवेन पटना के बीच खेला गया। जिसमें क्रिकेट स्ट्राइकर राजीव नगर पटना ने स्टार इलेवेन को 10 विकेट से हरा दिया।

अमित राज के उनके बेहतरीन प्रदर्शन (4 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट) के लिये आज के मुख्य अतिथि SSR के संस्थापक रंजन रॉय के द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार दिया गया।
आज के मैच में Star XI पटना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए Star XI की टीम ने 13.2 ओवर में मनीष 24 रन, आदित्य 13 रन की सहयता से मात्र 64 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाई। वहीं क्रिकेट स्ट्राइकर की टीम से अमीत ने 6, गौरव ने 2 और अंशु ने 1 विकेट लिये।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी Cricket Strikers की टीम 13.2 ओवर में वैभव राज 39* रन, और सूरज 17 रन की पारी की मदद से 66 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर बना कर मैच अपने नाम कर ली।

आज के इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बरका बगीचा के समाज सेवक रोहित यादव, राहुल सिंह, प्रवीण सिंह और भोलू सिंह के द्वारा खिलारियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की गई।

संक्षिप्त स्कोर:-

Star XI – 64/10 ( 13.2 over)
मनीष 24 रन, आदित्य 13 रन।
अमीत – 6/8, गौरव – 2/13, अंशु 1/34।
Cricket Strikers राजीव नगर पटना – 66/0 (13.2 over) – वैभव राज 39* रन और सूरज 17* रन।
नितीश यादव – 0/15, नेहल – 0/14

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment