Loading Now
×

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी शैलेंद्र कुमार मेमोरियल क्रिकेट के सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। चौथे और अंतिम क्वार्टरफाइनल में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने गया यूथ क्रिकेट क्लब को 7 रन से पराजित किया।

स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाये। जवाब में गया यूथ क्रिकेट क्लब की टीम 18.5 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 20.3 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट चिराग 38, हिमांशु 23, अतिरिक्त 24, विकास 3/27, राज कुमार 2/10, संगम 1/11, ऋषिकेष 1/11, अंकुश 1/18, मनीष 1/11, कुंदन 1/14

गया यूथ क्रिकेट क्लब : 18.5 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट राहुल 38, अनिकेत 25, अतिरिक्त 14, आदित्य 4/6, मोहित 2/19, अभिनव 2/31, सुमित 1/10, हिमांशु 1/12

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment