Loading Now
×

रणधीर वर्मा U-19 क्रिकेट : रोहतास ने दर्ज की तीसरी जीत,औरंगाबाद हारा

पटना: रंधीर वर्मा अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहाबाद जोन के जगजीवन स्टेडियम में रोहतास ने औरंगाबाद को 29 रन से हरा कर इस प्रतियोगिता के चार मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

रोहतास  के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में 48.2 ओवरो में सभी विकेट खोकर 205 रन बनाए। रोहतास की ओर से करन ने 48 रन, आर्यन कुमार ने 44 रन, अंकित राज ने 37 रन, हिमांशु ने 19 रन और सिद्धार्थ ने 18 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। औरंगाबाद की ओर से ज्योतिरादित्य और सोनल सिंह ने 3-3 विकेट तथा विशाल और अंकुश ने 1-1 विकेट लिए।

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद की टीम 47.2 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 176 रन बनाई। औरंगाबाद की ओर से खेलते हुए सैफ अली 38 रन,  हर्ष गिरी 23 रन,  नीतीश कुमार 22 रन और नीतीश सिंह 15 रन, मो.अकबर 14 रन अंकुश 13 रन, सोनल 12 रन  और अंकित ने 10 रन बनाकर आउट हुए। रोहतास की ओर से अंकित ने 3 विकेट, सिद्धार्थ गौतम ने 2 विकेट और दिग्विजय, प्रथम, सिद्धार्थ कुमार और हर्ष सिंह ने 1- 1 विकेट हासिल किए। ।मैच में रोहतास डीसीए के अंकित राज को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment