Loading Now
×

बीसीए अंडर -19 क्रिकेट में नवादा ने गया को 19 रन से हराया।

नवादा : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में मगध जोन के अंतर्गतनवादा में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज नवादा का मुकाबला गया से हुआ। जिसमें गया की टीम ने टॉस जीतकर नवादा को बल्लेबाजी का न्योता दिया ।

नवादा की टीम बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 226 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें कप्तान सौरव सुमन ने 45 विभव कुशवाहा ने 39आदर्श पांडे ने 34 तथर आकाश शिवम ने 20 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया ।गेंदबाजी करते हुए गया के तेज गेंदबाज रोहित राजपूत ने 4 जबकि आर्यन रंजन एवं उज्जवल कुमार ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी पूरी टीम 40 ओवर में207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।गया के तरफ से उज्जवल यादव ने शानदार 79 रनों की पारी खेली, उनका साथ देते हुए शुभम यादव ने 33 जबकि उज्जवल कुमार ने 32 रनों का योगदान दिया लेकिन फिर भी वह हार को नहीं टाल सके।

गेंदबाजी करते हुए नवादा के गेंदबाज रितिक शर्मा ने तीन विभव कुशवाहा ने दो सौरव सुमन ने दो एवं आदर्श पांडे ने भी दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से नवादा ने एक रोमांचक मुकाबले में गया को 19 रनों से हराकर ग्रुप में पहले स्थान पर बनी हुई है।

इस मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले विभव कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। नवादा अब तक अपना तीनों मैच जीतकर ग्रुप चैंपियन की दावेदारी में सबसे आगे है। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में अमरेंद्र पांडे एवं राजीव कुमार मिश्रा थे जबकि मैच रेफरी के रूप में सुभाष प्रसाद मौजूद रहे।

मैच के सफल संचालन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा सचिव मनीष आनंद संयुक्त सचिव सुरेश यादव कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे अरुण यादव मनीष गोविंद सुनील कुमार राजेश कुमार प्रह्लाद कुमार, अजीत पांडे आशीष पटेल ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment