रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग: जूनियर शुक्ला एफसी व ओम एकादश का मैच बराबरी पर छूटा
पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को जूनियर शुक्ला एफसी और ओम एकादश के बीच खेला गया मैच 1—1 के बराबरी पर समाप्त हुआ.
ओम एकादश के लिए खेल के 4वें मिनट पर मुकेश कुमार ने गोल दागा. वहीं जूनियर शुक्ला के लिए सातवें मिनट में सोनू कुमार ने गोल किया. मैच समाप्ति उपरांत सोनू को ओम एकादश के पीएफए सदस्य सूर्यकांत ने प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया. वहीं पहले मैच में संत माइकल एफसी के नहीं आने से एकादश ब्रदर्स को वॉकओवर दिया गया.
18 अप्रैल का शेड्यूल न्यू यारपुर एफसी बनाम फ्लाइंग बर्डस एफसी (दोपहर 1 बजे से) विद्यार्थी एफसी बनाम महेंद्रू एसयू (दोपहर 3 बजे से



Post Comment