Loading Now
×

रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन विजयी

पटना। पटना फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन ने विद्यार्थी एफसी को 3-1 से हराया।

महेंद्रू एसयू की ओर से राज चौहान ने 15वें और शैलेश कुमार (50वें और 65वें मिनट) ने गोल किये जबकि विद्यार्थी एफसी की ओर से अंकित राज ने 23वें मिनट में गोल किया। विजेता टीम के शैलेश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार शर्मा ने पुरस्कृत किया।मैच के रेफरी अमरजीत, मुकेश, जय कुमार रजक और फजले अली थे।पहले मैच में फ्लाइंग वड्र्स के नहीं आने के आने से न्यू यारपुर एफसी को वाकओवर मिला।

19 अप्रैल का शेड्यूल: पटना एकेडमी बनाम गुलजारबाग एफसी (दोपहर 1 बजे)गांधी मैदान एफसी बनाम पीएसएफए (दोपहर 3 बजे)

Previous post

नॉर्थ जोन बीसीए अंतर जोनल पूल (ए) का चैंपियन, वेस्ट जोन उपविजेता बनकर पहूंची सेमीफाइनल में, पूल (बी) में साउथ जोन कि बड़ी जीत।

Next post

रणधीर वर्मा U-19 क्रिकेट : कैमूर, समस्तीपुर और मुंगेर विजयी ।

Post Comment