Loading Now
×

मुज़्ज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में साईं क्रिकेट एकेडमी विजयी

मुजफ्फरपुर:  डिस्ट्रिक्ट लीग के तीसरे चरण का तीसरा मैच पुलिस लाइन में क्लासिक क्रिकेट क्लब एवं साईं क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 25.4 ओवर में 112 रन बनाए। जिसमें अहान 34 पियूष 21 गौतम ने 17 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रोमी तीन सनी दो अंकित दो एवं अमीर ने दो विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं क्रिकेट एकेडमी ने 12.1ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए। जिसमें दीपराज 66 एवं सनी ने 16 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए क्लासिक क्रिकेट क्लब की तरफ से मनीष दो विकेट सुमित दो एवं रजनीश ने एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच को साईं क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट से जीत लिया। आज का मैन ऑफ द मैच सनी को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment