Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय बना सेंट्रल जोन का चैंपियन।

  • बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर -19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय बना सेंट्रल जोन का चैंपियन।
  • बेगूसराय के अनवारूल बने मैन ऑफ द मैच

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा समस्तीपुर रेलवे मैदान पर आयोजित रणधीर वर्मा 19 क्रिकेट टूर्नामेंट सेंट्रल जोन का अंतिम लीग मैच बेगूसराय और खगड़िया के बीच खेला गया खगरिया के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 163 रन पर पूरी टीम सिमट गई। बेगूसराय की ओर से सर्वाधिक विकेट अनवारुल 3 विकेट राम ने 3 विकेट और सरबजीत ने 2 विकेट कप्तान राहुल ने 1 विकेट प्राप्त किया।

खगड़िया की ओर से अजीत ने 76 रन बनाए और आदित्य ने 15 रन बनाए और वही जवाब में उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 19 वे ओवर में प्राप्त कर लिया बेगूसराय की ओर से पृथ्वी ने नाबाद 75 रन बनाए आशुतोष ने 35 रन बनाए और पवन ने 33 रन बनाए खगरिया की ओर से सर्वाधिक विकेट आदित्य ने 2 विकेट प्रिंस और मनीष ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। इसके उपरांत बेगूसराय ने खगड़िया को 6 विकेट से पराजित कर सेंट्रल जोन का चैंपियन बना

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment