Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला अंडर -16 ट्रायल मैच में सेक्रेटरी इलेवन ने प्रेसीडेंट इलेवन को हराया

सीतामढ़ी :  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 ट्रायल मैच प्रेसीडेंट 11 और सेक्रेटरी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सेक्रेटरी इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

इसमें सेक्रेटरी इलेवन ने 40 ओवर में 213 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें मनमोहन ने 53 और सत्यम ने 29 रनों की और आलोक ने 20 रनों की पारी खेली वही प्रेसिडेंट इलेवन की तरफ से अपूर्व राज ने 3 विकेट लिए और वैभव मिश्रा ने दो विकेट लिए।

जवाब में उतरी सेक्रेटरी इलेवन की टीम 30.4 ओवर में 169 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें अफजल आलम के 37 और वैभव मिश्रा के 28 रन और चितरंजन कुमार के 22 रन सेक्रेटरी इलेवन के तरफ से आलोक सिंह ने तीन विकेट लिए सुमेन कुमार ने 3 विकेट लिए और सौरव ने दो विकेट चटकाए इस तरह से सेक्रेटरी इलेवन ने इस मुकाबले को 44 रनों से जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच का अवार्ड आलोक सिंह को दिया गया मैच में अंपायर के रूप में अनिकेत आर्य और सत्यम कुमार थे स्कोरर नंदिनी नंदन और मुकाबला कन्वेनर विवेक कुमार के द्वारा कराया गया। मैच का सुभारंभ सीईओ श्याम किशोर प्रसाद द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर कराया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

BCA अंडर -16 बालक वर्ग के ट्रायल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा :- कृष्णा पटेल

Next post

बीसीए सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट सुपर लीग में रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन ने बनाया 21 रनों की बढ़त, बेगूसराय दूसरी पारी में 73/4

Post Comment