अररिया जिले के अंडर-16 क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा जिला स्तरीय क्रिकेट टीम गठन हेतु अंडर- 16 उम्र के खिलाड़ियों का ओपन ट्रायल दिनांक 08.05.23 को स्थान नेताजी सुभाष स्टेडियम में हुआ।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सर्वप्रथम कागजात की जांच चयन समिति के द्वारा की गई कुछ खिलाड़ियों कागज़ में त्रुटि पाए जाने के कारण उन्हें इसे सही कर दिनांक 10 /5/2023 तक जमा करने का निर्देश भी दिया गया है जिला क्रिकेट संघ ने अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट टीम एव अंडर -16 में चयनित खिलाड़ियों बीच जल्द ही प्रैक्टिस मैच आयोजित करेगी उसके पश्चात अंडर – 16 डिस्ट्रिक्ट टीम की घोषणा की जाएगी ।
यह जानकारी संघ के कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता ने दी इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल, सत्येन शरण, गोपेश सिन्हा चयन समिति के सदस्य रविशंकर दास अशोक मिश्रा तनवीर आलम गोपाल झा ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।



Post Comment