Loading Now
×

सोनू गुप्ता के शतक से कैफ क्रिकेट एकेडमी सिवान जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में।

सिवान : आज स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में सिवान जिला क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल रॉयल क्रिकेट क्लब बनाम कैफ क्रिकेट एकेडमी खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैफ क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में सोनू कुमार गुप्ता के शतक की बदौलत 7 विकेट पे 271 का विशाल स्कोर बनाए । कैफ अकेडमी के तरफ से सोनू गुप्ता ने 100 रन बनाए, फहीम 62 ,और इमरान नजीर ने 51 रन का योगदान दिया, रॉयल के तरफ से सबीउर और शकील ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब 30 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन ही बना सकी, रॉयल के तरफ से दिवाकर तिवारी ने 44 रन और प्रताप ने 34 रनों का योगदान दिया। कैफ एकेडमी के तरफ से नंदन सिंह , अफताब और नवनीत ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनू गुप्ता को दिया गया। दूसरा सेमीफाइनल सनशाइन क्रिकेट क्लब बनाम स्पोर्ट्स क्लब 12 /5/2023 को खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment