Loading Now
×

हैदर अली के नाबाद अर्धशतक से स्पोर्ट्स क्लब सिवान जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में।

सिवान : स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में सिवान जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल सनशाइन क्रिकेट क्लब बनाम स्पोर्ट्स क्लब खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनशाइन ने निर्धारित 35 ओवर में 7विकेट पे 192 का स्कोर बनाए ।सनशाइन के तरफ से विशाल ने 51 रन बनाए, आयुष 28 रन का योगदान दिया,स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से विशाल कुमार ने 4 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स क्लब ने30.3 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बना लिया स्पोर्ट्स के तरफ से हैदर ने नाबाद 82 रन और सहबाज ने 28 रनों का योगदान दिया। सनशाइन के तरफ से असद खान 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हैदर को दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के अध्यक्ष श्री अजय कुमार तिवारी,

उपाध्यक्ष सोहैल अहमद, सचिव नंदन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष फैयाज खान पूर्व खिलाड़ी नदीम असरार,शशिकांत, सीनियर टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ, सोनू गुप्ता ,मनीष गिरी, इमरान,नवनीत, इत्यादि लोग मौजूद रहे। संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबला कैफ क्रिकेट एकेडमी बनाम स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जायेगा। फाइनल की तिथि शीघ्र जारी की जाएगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment