Loading Now
×

पारितोष दयाल मेमोरियल क्रिकेट : बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम जीती

पटना। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे पारितोष दयाल मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड को चार विकेट से हरााया। विजेता टीम के पुष्कर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा नेता सुमित शर्मा ने प्रदान किया।

टॉस बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में चार विकेट पर 148 रन बनाये। श्रेयांश वत्स ने 69 रन बनाये। जवाब में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने 24 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सौभाग्य ने 34 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड : 25 ओवर में चार विकेट पर 148 रन, श्रेयांश वत्स 69, अंशनव 22, हार्दिक कात्यान 12,अतिरिक्त 34, श्रेयांश सिंह 1/39, ओम प्रकाश 1/26, पुस्कर 1/21, रन आउट-1

बसावन पार्क ग्रीन : 24 ओवर में छह विकेट पर 149 रन, सौभाग्या 34, अर्णव पांडेय 21, पुस्कर 17, अतिरिक्त 51, श्रीओम 2/19, ह्यदयांशु 1/18, अभय 1/22, श्रेयांश वत्स 2/23

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment