रणधीर वर्मा अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अररिया टीम रवाना
अररिया : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अररिया जिला अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टीम आज भागलपुर के लिए रवाना हो गई,
सीमांचल जोन का वेन्यू भागलपुर को दी गई है जहां जोन के पांचों टीम अपने अपने मैच खेलेगी अररिया के टीम को इस लीग चरण में चार मैच खेलने हैं पहला मैच 16 मई को किशनगंज से दुसरा मैच 17 मई को कटिहार से तीसरा मैच 24 मई को मधेपुरा से चौथा मैच 25 मई को पूर्णिया से खेलेगी, टीम मैनेजर तनवीर आलम को बनाया गया है,
मौके पर बिहार क्रिकेट संघ के जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल मौजूद थे यह जानकारी अररिया जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता ने दी है संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार विश्वास , चांद आजमी, अनामी शंकर, सत्येन् शरण, परवेज आलम,मनोज बडेडिया, नितेश झा, एम मुजीब, खुर्शीद खान रविशंकर दास अशोक मिश्रा गोपाल झा आदि ने टीम को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



Post Comment