Loading Now
×

श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट के लिए पटना की 16 सदस्यीय टीम घोषित,

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आगामी 17 मई से शुरू होने वाले श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पटना टीम का फाइनल लिस्ट जारी कर दिया गया है। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने दी।

सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि इस 16 सदस्यीय टीम की कमान रोनित कुमार को सौंपी गई है। टीम के कोच लतित शुक्ला होंगे जबकि मैनेजर निशांत मोहन होंगे।उन्होंने बताया कि चयनित प्लेयरों को 17 मई को बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी में सुबह 8.30 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

पटना टीम अपना पहला मैच 18 मई को सारण के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 मई को अरवल और 24 मई को वैशाली से मुकाबला होगा।

रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि आप अपना बेस्ट खेल दिखा कर पटना जिला का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर आप बीसीसाई के टूर्नामेंट समेत आगे के क्रिकेट सफर की शुरुआत करें।

टीम इस प्रकार है

  • आयुष आनंद
  • मोहित कुमार
  • सूर्य प्रकाश
  • रोनित कुमार (कप्तान)
  • मंजीत कुमार
  • शानू साह
  • शुभम दूबे
  • आकाश कुमार
  • गुड्डू कुमार
  • कार्तिक पांडेय
  • आर्यावीर कुशवाहा
  • सन्नी कुमार
  • निरंजन कुमार
  • अनिरुद्ध राज
  • प्रियांशु कुमार प्रतीक
  • राधेश्याम
    कोच-ललित शुक्ला, मैनेजर-निशांत मोहन।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment