Loading Now
×

BCA Under-16: बेगूसराय ने सहरसा को एकतरफा मुकाबले में 266 रनों से हराया।

  • बेगूसराय ने सहरसा को एकतरफा मुकाबले में 266 रनों से पराजित किया
  • उपकप्तान जयंत ने शानदार नाबाद शतक लगाया और वही कप्तान पृथ्वी ने शानदार 91 रनों की पारी खेली।

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट सेण्ट्रल जोन के उदघाटन मुक़ाबला में बेगूसराय ने सहरसा को 266 रन के विशाल अंतर से हराया ।

जिसमें बेगूसराय के कप्तान पृथ्वी राज ने टॉस जीतकर बल्लेवाजी करने का फ़ैसला किया ।जयंत गौतम के नाबाद शतक एवम् कप्तान पृथ्वीराज की 91 रन ,पुष्पम राजू के 52 रन ,लेखा उल्ल्लाह के 30 रन की बदौलत छह विकेट के नुक़सान पे 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ।सहरसा की तरफ़ से अनिकेत ,दानिश ख़ान एवम् आयुष कुमार सिंह ने दो दो विकेट लिया ।

जवाब में उतरी सहरसा की टीम 34 ओवर में 79 बनाकर ऑल आउट हो गई ।जिसमें दानिश ख़ान के 25 एवम् अमन ख़ान ने 14 रन बनाये ।बेगूसराय की तरफ़ से पृथ्वी राज चार ,आयुष पासवान तीन और अवनिश पोद्दार ने दो विकेट लिया ।

आज मुख्य अतिथि के रूप में बरौनी तेलशोधक मज़दूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने खिलाड़ी से हाथ मिलाकर उत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नवोदित क्रिकेटर को उभरने का मौक़ा मिलेगा जो भारत के भविष्य हैं ।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तदर्थ कमिटी के चेयरमेन मृतुंजय कुमार वीरेश , शाहिद अख़्तर ,जितेन्द्र कुमार ,विवेक कुमार ,बेगूसराय टीम के कोच मुरारी कुमार मौजूद थे ।अंपायर के रूप में मोतिहारी के वेद प्रकाश एवम् मधुबनी के अमित रंजन थे ।

मैच का ऑनलाइन लाइव स्कोरर का जिम्मा राम कुमार एवम् ऑफलाइन स्कोरिंग का जीतू कुमार कर थे ।सेंट्रल जोन के कॉर्डिनेटर ललन लालित्य ने मैच में हरफ़नमौला प्रदर्शन करने के लिए पृथ्वीराज को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया ।कल का मैच मुज़फ़्फ़रपुर एवम् सहरसा के बीच खेला जायेगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment