Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर -19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में सीतामढ़ी 2 विकेट से जीता

पटना : बिहार क्रिकेट संघ(अध्यक्ष गुट )द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर -19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में सीतामढ़ी ने मधुबनी को 2 विकेट से हराया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुई मधुबनी की टीम ने आदित्य के नाबाद 60 रन और अविनाश के 18 रन के मदद से 36 ओवर में 143 रन बनाकर ढेर हो गई। सीतामढ़ी के ओर से प्रियांशु को 3, वैभव और सचिन को 2-2 विकेट मिला।

जबाब में उतरी सीतामढ़ी की टीम 46 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिए जिसमे शिवांशु नाबाद 25 रन और राघव आर्या 23 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी में मधुबनी के चंद्रेश को 4 जबकि तेजस्वी को 3 विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment