Loading Now
×

श्यामल सिन्हा इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -16 क्रिकेट में सिवान ने बेतिया को 119 रनों से हराया।

सिवान : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पे जिला क्रिकेट संघ सिवान के तत्वधान में चल रहे वेस्टर्न जोन का श्यामल सिन्हा अंडर 16 का पहला मैच सिवान बनाम बेतिया स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में खेला गया

जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया, सिवान के तरफ से विशाल कुमार ने 54 रन, सनी कुमार 49 रन रिजु खान ने 33 रन का योगदान दिया। बेतिया की तरफ से आदित्य और कुंदन ने दो-दो विकेट लिया ।

जवाब में खेलने उतरी बेतिया की टीम 25 ओवर में मात्र 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई , बेतिया की तरफ से प्रिंस में 24 अतुल ने 22 रन का योगदान दिया, सिवान के तरफ से असद खान ने 5 विकेट और अमित कुमार ने 4 विकेट , विशाल को 1 विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच सिवान के कप्तान असद खान को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी के द्वारा दिया गया।

मैच के निर्णायक के रूप में बीसीए पैनल के एंपायर मुजफ्फरपुर के रवि कुमार और गोपालगंज के राजेश यादव जी थे।इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में शहर में प्रसिद्ध डॉक्टर सोहेल अब्बास साहब, मोहम्मद फरीद बाबू, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव शमशीर अहमद, मोहम्मद शाहिद संघ के वर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष सोहेल अहमद ,सचिव नंदन सिंह , कोषाध्यक्ष फैयाज खान, सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, दानिश खान ,सोनू कुमार गुप्ता, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद इरशाद , हनी सिंह इत्यादि मौजूद रहे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment