बीसीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -16 क्रिकेट में यशश्वी के अर्धशतक से गया ने शेखपुरा को हराया।
शेखपुरा : मगध ज़ोन के शेखपुरा में खेले गए गया और शेखपुरा के मैच में गया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छ्ह विकेट पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया।
गया की ओर से यशश्वी राज ने 74 रन, युवराज ने 23 रन, पवन ने 21 और यशस्वी ने 10 रनों का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से उत्पल और शादाब ने 2-2 विकेट, सत्यान्स ने एक विकेट लिया।
जवाब में उतरी शेखपुरा की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन हीं बना सकी। शेखपुरा की ओर से संजीव ने 54 रन, पंकज ने 50 रन और अंकित राज ने 22 रन बनाए। गया की ओर से अभिषेक ने 3 विकेट तथा आयुष, अविनाश राजा और यशश्वी ने एक एक विकेट लिए। गया ने इस मैच को 12 रनो से जीत लिया।



Post Comment