Loading Now
×

सिवान : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर जिला क्रिकेट संघ सिवान के तत्वधान में चल रहे वेस्टर्न जोन का श्यामल सिन्हा अंडर 16 का दूसरा मैच मोतिहारी बनाम बेतिया स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में खेला गया।

जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोतिहारी ने 29 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई मोतीहारी के तरफ से अभिषेक गुप्ता 28 और ललितेश्वर ने 20 रन का योगदान दिया। बेतिया की तरफ से दिलीप कुमार ने 5 विकेट लिया । जवाब में खेलने उतरी बेतिया की टीम 24 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई , बेतिया की तरफ से आयुष ने 70 रन का योगदान दिया, मोतीहारी के तरफ से मणिकांत ने 4 विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच मोतीहारी के मणिकांत को बेतिया के उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार के द्वारा दिया गया।

मैच के निर्णायक के रूप में बीसीए पैनल के एंपायर मुजफ्फरपुर के रवि कुमार और गोपालगंज के राजेश यादव जी थे।इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद फरीद बाबू, जिला क्रिकेट संघ के वर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष सोहेल अहमद ,सचिव नंदन सिंह , कोषाध्यक्ष फैयाज खान, सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, दानिश खान ,सोनू कुमार गुप्ता, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद इरशाद , हनी सिंह इत्यादि मौजूद रहे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment